बजाज कर रही है Freedom 125 CNG बाइक के सस्ते वेरिएंट की टेस्टिंग, कीमत कम पर माइलेज ज्यादा

कुछ समय पहले ही बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी पहली सीएनजी (CNG) बाइक बजाज फ्रीडम 125 (Bajaj Freedom 125) को मार्केट में लॉन्च किया था। इस बाइक को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब खबर आ रही है कि कपंनी अपनी इस बाइक का सस्ता वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है। इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया।

टेस्टिंग में कुछ चीजों का पता चला। इसकी हेडलाइट देखने में मिलेगी। इसमें फ्रीडम में मिलने वाली LED हेडलाइट की जगह हैलोजन यूनिट लग रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसकी कीमत कम होने वाली है। इसमें साधारण और सस्ते फोर्क गेटर्स दिए हैं।

फ्रंट मड गार्ड का डिजाइन भी बहुत साधारण है। इसमें एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा। इसमें कोई ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं मिलने वाला है। पहियों में दोनों तरफ ड्रम ब्रेक मिलता है। टायर भी कुछ बदले-बदले दिखते हैं। वहीं एक्सटेंडेट टायर हगर भी दिया गया है।

Bajaj Freedom 125 CNG की खूबियां

बजाज फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो पेट्रोल और CNG दोनों पर संचालित होता है। यह इंजन 9.5 ps की अधिकतम पावर और 9.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। सीट के नीचे ही सीएनजी सिलेंडर को फिट किया गया है। CNG सिलेंडर बिल्कुल दिखता है। इसमें 2KG का CNG सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है। माइलेज भी काफी अच्छा मिलता है।

सेफ्टी के हिसाब से यह बाइक काफी अच्छी है, क्योंकि इस बाइक के 11 सेफ्टी टेस्ट हुए हैं और इसे 7 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसमें सीट काफी बड़ी मिलती है और इसकी ऊंचाई 785 mm है। इसमें 2 लोगों को काफी आराम से बिठाया जा सकता है। इसमें LED हेडलैम्प और साथ में डुअल कलर ग्राफिक्स मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx का सामने का लुक कर बना देगा दीवाना, फीचर्स भी बेहद कमाल के

लॉन्च करने के बाद इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इस बाइक को ऑनलाइन और कंपनी के डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। वैसे इसकी डिलीवरी सबसे पहले महाराष्ट्र और गुजरात में शुरू की जाएगी। वहीं अगली तिमाही के बाद देशभर में शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें- लग्जरी फीचर्स और बदले लुक के साथ एंट्री लेगी Honda Amaze Facelift, इंजन भी होगा दमदार

Bajaj Freedom 125 CNG की कीमत

Bajaj Freedom 125 CNG बाइक को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें NG04 डिस्क LED, NG04 ड्रम LED और NG04 ड्रम शामिल हैं। इसके NG04 डिस्क LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये, NG04 ड्रम LED की एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपये और NG04 ड्रम की एक्स-शोरूम कीमत 95 हजार रुपये रखी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

11 सितंबर को आ रही है MG Windsor EV, टाटा और महिंद्रा को देगी कड़ी टक्कर लोगों की पहली पसंद बनीं ये धांसू सब कॉम्‍पैक्‍ट SUV, मानों खरीदने को टूट पड़े सभी इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धांसू फोन्स, देखकर काबू नहीं कर पाएंगे आप तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रही हैं Maruti की कारें, एक पर 67,000 से ज्यादा का फायदा जल्द आ रही है अपडेटेड Hero Destini 125, लुक देखकर दिल आ जाएगा!