नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW G 310 RR, कुछ बदलाव भी हुए, कीमत पुरानी वाली

लक्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad की तरफ से अपनी G 310 RR सीरीज को अपडेट करके पेश किया गया है। G 310 RR सीरीज की बाइक के बारे में आपने सुना ही होगा। ये रेसिंग बाइक है। कंपनी ने इस बाइक को नए रेसिंग मेटैलिक ब्लू कलर स्कीम दे दिया है और लॉन्च कर दिया है।

इसके बाद अब यह बाइक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो चुकी है। पहले इसमें कॉस्मिक ब्लैक और स्टाइल स्पोर्ट थे और अब एक और कलर ऑप्शन जुड़ गया है। नए कलर स्कीम में पेश करने के साथ कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव भी किए हैं।

डिजाइन में क्या हुआ बदलाव?

अपडेटेड BMW G 310 RR में स्प्लिट हेडलाइट सेटअप मिलता है। इसमें स्प्लिट सीट मिलती है। साथ ही पीछे की तरफ LED लाइट दी गई है।

क्या मिलेंगी खूबियां

नए कलर स्कीम के साथ यह बाइक काफी आकर्षक दिख रही है। एक तरह से कहें तो सामने से इसका लुक एकदम अकरकमक दिख रहा है। इसमें अब काफी शानदार ग्राफिक्स देखने को मिलेगा। इसमें लाल और सफेद कलर के एक्सेंट का कॉबिनेशन मिलता है, जिसमें एक बड़ा सा RR ग्राफिक देखने को मिलता है। जो बदलाब हुए उसके बाद यह बाइक और भी आकर्षक हो गई है।

इसे भी पढ़ें- आने वाले महीने में इस दिन लॉन्च होगा iPhone 16, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास डिटेल

कैसा होगा इंजन?

BMW G 310 RR में 313 cc सिंगल-सिलेंडर वाटर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 33.52 bhp की अधिकतम पावर और 25.3 nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। इसका वजन 174 किलोग्राम है।

इसे भी पढ़ें- ये रहा देश का वाटरप्रूफ इलेक्ट्रिक स्कूटर, पानी में पूरा समा जाए फिर भी वैसे ही चलता रहेगा

क्या होगी कीमत?

कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। पर इसकी कीमत पुरानी ही रखी गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.05 लाख रुपये रखी गई है। आप इस नए कलर ऑप्शन वाली  बाइक को भारतीय बाजार में BMW Motorrad की डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

11 सितंबर को आ रही है MG Windsor EV, टाटा और महिंद्रा को देगी कड़ी टक्कर लोगों की पहली पसंद बनीं ये धांसू सब कॉम्‍पैक्‍ट SUV, मानों खरीदने को टूट पड़े सभी इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धांसू फोन्स, देखकर काबू नहीं कर पाएंगे आप तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रही हैं Maruti की कारें, एक पर 67,000 से ज्यादा का फायदा जल्द आ रही है अपडेटेड Hero Destini 125, लुक देखकर दिल आ जाएगा!