LPG Cylinder Price: आम आदमी गैस सिलेंडर के दामों को लेकर परेशान है। जाहिर है कि गैस-सिलेंडर के दाम बढ़ने से खर्चे का बोझ बढ़ जाता है। सभी के दिमाग में यही चलता है कि काश गैस सिलेंडर के दाम घट जाएं। वैसे इस समय उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में 14 किलोग्राम यानी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 850 रुपये के आसपास हैं। वैसे अगर किसी को इससे कम दाम में गैस सिलेंडर चाहिए तो उसके लिए बड़े काम की जानकारी है।
वैसे तो 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 850 रुपये के करीब है। पर कंपोजिट सिलेंडर मार्केट में 499 रुपये में उपलब्ध है। इस सिलेंडर में गैस सिर्फ 10 किलो आती है। ऐसे में कम खर्च वाले इस सिलेंडर को ले जा सकते हैं। हलाकि यह सिलेंडर देश के खास शहरों में मिलता है।
सस्ते में गैस सिलेंडर

लोग महंगे गैस सिलेंडर को लेकर परेशान हैं और इसी को देखते हुए पेट्रोलियम कंपनीज ने कंपोजिट गैस सिलेंडर (Composite Gas Cylinder) को ऑप्शन के तौर पर पेश कर दिया है। यह आम घरेलू LPG गैस सिलेंडर से 350 रुपये सस्ता है। ये एक नए तरीके का गैस सिलेंडर है, जिसे कंपोजिट गैस सिलेंडर नाम दे दिया गया है।
कंपोजिट गैस सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस आती है और खास बात यह है कि ये पारदर्शी होते हैं। इस समय इंडेन का कंपोजिट गैस सिलेंडर Composite Gas Cylinder उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 499 रुपये में मिल रहा है। यह उठाने में भी हल्का होता है।
इसे भी पढ़ें- आकर्षक लुक के साथ Activa को टक्कर देने आ रही है Hero का नया स्कूटर, मिलेगा शानदार माइलेज
आम LPG गैस सिलेंडर
आम घरेलू सिलेंडर यानी 14.2 किलो वाला LPG गैस सिलेंडर फ़िलहाल 850 रुपये में उपलब्ध है। अभी इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्दी कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
इसे भी पढ़ें- एक बार चार्ज करो और लंबा दौडाओ, ये रहे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत भी किफायती
अब कंपोजिट गैस सिलेंडर (Composite Gas Cylinder) की बात करें तो यह अभी पूरी तरह से मार्केट में नहीं आया है। अभी यह कुछ ही जगह मिल रहा है। यह सिलेंडर ऐसे लोगों फायदेमंद रहेगा, जिनके घर में कम गैस की खपत होती है।