हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Hero Destini 125 नए अपडेट के साथ पेश कर दिया गया है। कंपनी इस स्कूटर को तीन वेरिएंट्स में लाने वाली है। हीरो की तरफ से इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें दमदार इंजन और शानदार फीचर्स मिलते हैं। साथ ही देखने में भी काफी आकर्षक है। सबसे खास बात यह है कि इसमें माइलेज जबरदस्त मिलता है। Hero Destini 125 का मुकाबला मार्केट में Honda Activa 125 होगा। आइए आपको हीरो के इस अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताते हैं।
Hero Destini 125 में कैसा मिलेगा पॉवरट्रेन और माइलेज

हीरो डेस्टिनी 125 में 124.6 cc का एयर-कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7,000 rpm पर 9hp की पावर और 5,500 rpm पर 10.4Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का कहना है कि इसमें ICAT द्वारा प्रमाणित 59 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। देखा जाए तो माइलेज काफी अच्छा मिलता है।
कैसा है Hero Destini 125
नई हीरो डेस्टिनी को तीन वेरिएंट्स वीएक्स, जेड एक्स और जेड एक्स प्लस में उपलब्ध कराया गया है। इसके बेस VX वेरिएंट में फ्रंट में ड्रम ब्रेक, एक छोटा LCD, एक सिंपल एनालॉग डैश और i3s फ्यूल-सेविंग स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी मिलती है। बेस VX वेरिएंट में का ड्रम ब्रेक मिलता है।
मिड-स्पेक ZX वेरिएंट में शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल डैश, बैकलिट स्टार्टर बटन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, पिलियन बैकरेस्ट और ऑटो-कैंसलिंग इंडिकेटर्स मिलते हैं। टॉप स्पेक वेरिएंट ZX+ में आकर्षक अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें क्रोम एक्सेंट के साथ ब्रोंज का इस्तेमाल किया गया है। इसके ZX और ZX+ वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है।
इसे भी पढ़ें- एक बार चार्ज करो और लंबा दौडाओ, ये रहे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत भी किफायती
Hero Destini 125 में क्या मिलेंगे फीचर्स
नई हीरो डेस्टिनी 125 में काफी अच्छे फीचर्स दिए हैं। जैसे इसमें सीट के नीचे स्टोरेज में लाइट, इंजन कट-ऑफ, USB चार्जिंग पोर्ट, सीट के नीचे 19 लीटर का स्टोरेज, फ्रंट एप्रन में 2 लीटर का स्टोरेज और फ्रंट एप्रॉन में कैरी हुक मिलता है। स्कूटर के दोनों तरफ 12 इंच के व्हील मिलते हैं। नए पहियों की वजह से व्हीलबेस 57mm बढ़ गया है।
इसे भी पढ़ें- Best Affordable CNG Cars: फैमिली के लिए सस्ती और बेस्ट सीएनजी कारें, एक की कीमत तो सिर्फ 3.99 लाख रुपये
Hero Destini 125 की कितनी होगी कीमत
हीरो मोटोकॉर्प ने अभी सिर्फ इसे पेश किया है। आधिकारिक तौर पर कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है। वैसे पिछला मॉडल दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था और इसे 80,048 रुपये की शरुआती कीमत लाया गया था। नई हीरो डेस्टिनी 125 की कीमत लॉन्च होने के बाद पता चल पाएगी।