मार्केट में किफायती कीमत में आई धुरंधर बाइक Hero Xtreme 160R 2V 2024, नए धांसू फीचर्स से होगी लैस

पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने भारतीय मार्केट में 2024 एक्सट्रीम 160R (Hero Xtreme 160R 2V 2024) बाइक को लॉन्च कर दिया है। इस नई बाइक को सिर्फ Stealth Black कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें डिस्क ब्रेक मिलता है।

बता दें कि कंपनी ने नई बाइक Hero Xtreme 160R 2V 2024 में कुछ नए फीचर्स को जोड़ा है। वहीं इसके स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका जो लुक और डिजाइन है उसमें भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इसे 1,11,111 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए आपको 2024 Xtreme 160R के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Hero Xtreme 160R 2V 2024 में जोड़ा गया ये नया फीचर

Hero Xtreme 160R 2V 2024
Hero Xtreme 160R 2V 2024 । Image Source: Google

कंपनी ने 2024 Xtreme 160R बाइक में एक नया फीचर जोड़ा गया है। दरअसल इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक ड्रैग रेस टाइमर जोड़ा गया है। यह फीचर इस सेगमेंट में पहली बार मिलता है। इसमें सीट को बदला गया है। यह पहले से ज्यादा आरामदायक है। रियर ग्रिप स्पैन सेगमेंट में अधिक बड़े हैं। इसकी सीट की ऊंचाई को कम कर दिया गया है। बाइक में पीछे की तरफ एक नया टेल लैंप मिलता है, जिसमें ‘H’ मार्क बना हुआ है।

Hero Xtreme 160R 2V 2024 में दिए हैं खास फीचर्स

2024 Xtreme 160R में इनवर्टेड एलसीडी कंसोल मिलता है, जो एडजस्टेबल ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जर, रियर टायर, एक सिंगल चैनल एबीएस और ऑल-एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- 11 सितंबर को Tata को टक्कर देने आ रही है MG Windsor EV, देखें इलेक्ट्रिक कार की पूरी जानकारी

Hero Xtreme 160R 2V 2024 में में मिलता है पॉवरफुल इंजन

हीरो कंपनी ने एक्सट्रीम 160आर में इंजन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही 163.2 cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 14.8 bhp की अधिकतम पावर और 6,500 rpm पर 14 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- मार्केट में पेश कर दी गई Royal Enfield की नई Classic 350, भारत में एक सितंबर को की जाएगी लॉन्च

2024 Xtreme 160R में मिलने वाले ब्रेकिंग और सस्पेंशन

ब्रैकिंग सिस्टम की बात करें तो 2024 Xtreme 160R में फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलता है। वहीं सस्पेंशन सिस्टम की बात करें तो फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

11 सितंबर को आ रही है MG Windsor EV, टाटा और महिंद्रा को देगी कड़ी टक्कर लोगों की पहली पसंद बनीं ये धांसू सब कॉम्‍पैक्‍ट SUV, मानों खरीदने को टूट पड़े सभी इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धांसू फोन्स, देखकर काबू नहीं कर पाएंगे आप तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रही हैं Maruti की कारें, एक पर 67,000 से ज्यादा का फायदा जल्द आ रही है अपडेटेड Hero Destini 125, लुक देखकर दिल आ जाएगा!