ओबेन इलेक्ट्रिक अपनी रोर इलेक्ट्रिक बाइक (Oben Rorr Electric Bike) के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। ओबेन इलेक्ट्रिक कंपनी बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी है। कंपनी ने अपनी रोर इलेक्ट्रिक बाइक को एक स्पेशल कीमत के साथ पेश किया है। कंपनी ने पुणे में पहले 100 खरीदारों के लिए बाइक को उपलब्ध कराया था, जिन्हें बाइक को 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पुणे) की कीमत दिया जाएगा। वैसे इसकी कीमत 1.50 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। हालांकि बेंगलुरु में 21000 रुपये कम में उपलब्ध कराई जा रही है।
कंपनी ने राष्ट्रीय राजधानी में भी इसी साल कमी का ऐलान किया था, इसी कारण से बाइक की कीमत में कमी की गई। कंपनी ने दिल्ली में अपनी पहली डीलरशिप की घोषणा की थी। पुणे में एक नया सर्विस सेंटर भी खोला गया है। वैसे कंपनी की योजना है कि शहर में 6 डीलरशिप और सर्विस सेंटरों खोलें और यह इनमें पहला सर्विस सेंटर है। बाकी के नए सर्विस सेंटर साल के अंत तक खोले जाएंगे।

बता दें कि रोर (Oben Rorr) को पहली बार मार्च 2022 में लॉन्च किया गया था। हालांकि बिक्री को घरेलू बाजार बेंगलुरु तक ही सीमित रखा गया है। पर अब कंपनी ने योजना बनाई है कि इस साल नए शहरों में भी अपना विस्तार किया जाए।
इसे भी पढ़ें- Best 7 Seater Car: आम आदमी के लिए सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, कीमत 6 लाख रुपये से शुरू
वैसे कंपनी ने बेंगलुरु, दिल्ली, केरल और अब पुणे में मानों तो अपना विस्तार कर लिया है। देखा जाए तो इस समय हाई परफॉरमेंस वाली इलेक्ट्रिक बाइक की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है और ऐसे में कंपनी भी अपना तेजी से विस्तार कर रही है। उम्मीद है कि अब पुणे में शोरूम खुलने से लोग इलेक्ट्रिक बाइक (Oben Rorr Electric Bike) की तरफ आकर्षित होंगे।
इसे भी पढ़ें- 2 लाख रुपये तक कम हुई Mahindra XUV700 की कीमत, मिलते हैं धांसू इंजन और फीचर्स
ओबेन रोर की खूबियां

ओबेन रो (Oben Rorr Electric Bike) में 8 kW का मिड-ड्राइव मोटर दिया गया है, जो 10.7 bhp की पावर आउटपुट देता है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 187 किमी. (IDC) की रेंज मिलेगी। इस बाइक में 100 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें चार्जिंग के लिए 15-amp सपोर्ट वाला चार्जर मिलता है, जिससे दो घंटे में बाइक फुल चार्ज हो जाती है। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि, देशभर में ओबेन इलेक्ट्रिक (Oben Rorr Electric Bike) के 8 शोरूम हैं, जिसमें बेंगलुरु, दिल्ली, कोच्चि, त्रिवेंद्रम और अन्य जगह शामिल हैं। हालांकि कंपनी का लक्ष्य है कि देशभर में 50 शोरूम खोलें।