टाटा मोटर्स की टाटा कर्व (Tata Curvv) को लेकर काफी समय से चर्चा है। अभी कुछ दिन पहले बताया गया था कि टाटा कर्व की कूपे एसयूवी 7 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। Tata Curvv को ICE और EV दोनों वर्जन में लॉन्च होने जा रही है। हालांकि पहले ICE वर्जन को लॉन्च किया जा रहा है। अभी टाटा की इस नई एसयूवी के बारे लगातार जानकारी आ रही है। आइए आपको इससे जुड़ी जानकारी बताते हैं।
बता दें कि अभी टाटा कर्व के कलर ऑप्शन के बारे में ताजा जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई SUV को 6 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये सभी कलर सिंगल टोन होंगे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इसे ड्यूल टोन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
टाटा कर्व कूपे SUV को नए गोल्ड (Gold New), डेटोना ग्रे (Daytona Grey), प्योर ग्रे (Pure Grey), फ्लेम रेड (Flame Red), ओपेरा ब्लू (Opera Blue) और प्रिस्टाइन व्हाइट (Pristine White) कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा रहा है। वैसे ये सभी सिंगल टोन कलर ऑप्शन हैं। हालांकि इन्हीं में ड्यूल टोन कलर ऑप्शन को जोड़ा जा सकता है।
Tata Curvv की खास जानकारी

Tata Curvv कूपे SUV का एयरोडायनामिक काफी अलग है, जिससे इसे रफ्तार पकड़ने में मदद मिलेगी। इसमें बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़े पहिए मिलते हैं। वहीं इलेक्ट्रिक वर्जन में वर्चुअल सनराइज और पेट्रोल वर्जन में गोल्ड एसेंस थीम दी जाएगी।
कर्व कूपे SUV में काफी अलग इंटीरियर मिलेगा, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। इसमें कमाल के फीचर्स और टेक्नोलॉजी दिए जा रहे हैं। इसमें काफी बड़ा बूट स्पेस मिलता है और साथ में पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Mahindra ने क़ीमत बदलकर फिर से लॉन्च की अपनी दमदार 7 सीटर MPV, जानें नई क़ीमत और फीचर्स
टाटा कर्व को पेट्रोल-डीजल दोनों इंजन के साथ पेश किया जा रहा है। इसके आलावा इसे इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 125 PS की पावर और 225 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 115 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क पैदा करेगा।
इसे भी पढ़ें- मार्केट Bike ने मार्केट में मचाया गदर, बिक्री में मारी 115% की उछाल
वहीं टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक वर्जन की बात करें तो इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें सिंगल चार्ज पर 500Km तक की रेंज मिलेगी। वहीं टाटा की दूसरी कार नेक्सन ईवी सिंगल चार्ज में 452Km की रेंज देती है। टाटा कर्व ईवी को भी प्रीमियम डिजाइन के लाया जा रहा है। कंपनी ने इसमें प्रीमियम अपील दिया है।