जल्द ही लॉन्च होगी Tata Curvv EV, आकर्षक लुक और फीचर्स भी खास मिलेंगे

Tata Curvv EV: टाटा मोटर्स लगातार इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर काम कर रही है। यही एक ऐसी कंपनी है, जिसकी जबरदस्त इलेक्ट्रिक कारों मार्केट में कब्ज़ा जमा रखा है। टाटा मोटर्स अभी तक नेक्सन ईवी, पंच ईवी, टियागो ईवी और टिगोर ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर चुकी है। अब टाटा एक और इलेक्ट्रिक कार जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस इलेक्ट्रिक कार को आने वाले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

हम टाटा की जिस इलेक्ट्रिक कार की बात कर रहे हैं वो टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आइए आपको इस ईवी कार के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

डिजाइन होगा अलग

Tata Curvv EV
Tata Curvv EV । Source: Google

Tata Curvv EV के डिजाइन की बात करें तो इसका डिजाइन कंपनी की दूसरी गाड़ियों से अलग होने वाला है। इसमें खास बॉडी स्टाइल दिया है। हालांकि स्टाइलिंग के लिए कुछ नई चीजों को जोड़ा जा रहा है। एक तरह से कहा जाए तो इसका डिजाइन कंपनी की दूसरी ईवी से अलग है।

टाटा कर्व ईवी को एकदम अक्रामक लुक मिलने की संभावना है। इस अपकमिंग एसयूवी में सॉलिड एलईडी हेडलैंप, फ्रंट में चौड़ीं एलईडी लाइट बार, स्लोपिंग रूफलाइन, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स देखने को मिलेंगी। इसके आलावा मौजूदा ईवी से कुछ लेने की उम्मीद है।

मिलेंगे कमाल के फीचर्स

टाटा कर्व ईवी में फीचर्स भी काफी कमाल के दिए जाने वाले हैं। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ एक फ्री-स्टैंडिंग 12-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच-बेस्ड एचवीएसी कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और एक डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें- हीरो का खूबसूरत इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Pro, 110 की रेंज, फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, कीमत भी किफायती

टाटा कर्व ईवी में 6 एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड कैमरा और ADAS सूट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके आलावा भी कई सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- वीवो ने भारत में लॉन्च कर दिए सस्ते Vivo Y28s और Vivo Y28e स्मार्टफोन, 16GB रैम और 50MP कैमरा

पॉवरट्रेन मिलेगा दमदार

वैसे टाटा कर्व ईवी में कमाल का पॉवरट्रेन मिल सकता है। इसके साथ इसका बैटरी पैक काफी दमदार होगा। वहीं इसमें रेंज भी बेहतरीन मिलने वाली है और टॉप स्पीड भी काफी अच्छी होगी। हालांकि ज्यादा जानकारी अब इसके लॉन्च होने पर पता चलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

11 सितंबर को आ रही है MG Windsor EV, टाटा और महिंद्रा को देगी कड़ी टक्कर लोगों की पहली पसंद बनीं ये धांसू सब कॉम्‍पैक्‍ट SUV, मानों खरीदने को टूट पड़े सभी इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धांसू फोन्स, देखकर काबू नहीं कर पाएंगे आप तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रही हैं Maruti की कारें, एक पर 67,000 से ज्यादा का फायदा जल्द आ रही है अपडेटेड Hero Destini 125, लुक देखकर दिल आ जाएगा!